ग्वालियरजबलपुरमध्य प्रदेश

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: ग्वालियर में कलेक्टर की नियुक्ति, संभागीय कमिश्नर भी बदले गए

जबलपुरयश भारत। ग्वालियर के संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर भी बदले गए हैं। आईएएस डॉ सुदाम पंढरीनाथ खाड़े ग्वालियर के संभागीय कमिश्नर बनाये गए हैं। वर्तमान संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह को इंदौर का संभागीय कमिश्नर बनाया गया है। रुचिका चौहान ग्वालियर कलेक्टर बनाई गई हैं। वर्तमान ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को हटाकर अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। इंदौर संभागीय कमिश्नर माल सिंह को मध्यप्रदेश शासन सचिव बनाया गया है। वहीं संजीव कुमार झा चम्बल संभाग मुरैना के कमिश्नर बनाये गए हैं

Related Articles

Back to top button