देश

आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
भोपाल यशभारत। खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप और निर्मम हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने किया। विभा पटेल ने कहा कि आदिवासी बहनों की सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार की असलियत सामने आ चुकी है। जब महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, प्रदेश महामंत्री शीतल मालवीय, तस्लीम लश्करी, लता देवरे, चंदा सरवटे, महक राणा, कुसुमलता विजयवर्गीय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमारी केवट और रत्ना तंत्र पांडे समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। महिला कांग्रेस ने इस अमानवीय घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष कानून और निगरानी तंत्र की स्थापना की भी मांग रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button