जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
चंडीगढ़ में महाराष्ट्र का जलवा,योग स्पर्धा में 15 पदक जीतकर लहराया विजय पताका
🏅 महाराष्ट्र की उपलब्धियां:

चंडीगढ़ में महाराष्ट्र का जलवा,योग स्पर्धा में 15 पदक जीतकर लहराया विजय पताका
चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय नागरी सेवा योग क्रीड़ा स्पर्धा 2025-26 में महाराष्ट्र शासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। श्रीमती अपर्णा जाधव (मानद सचिव, योग विभाग, सचिवालय जिमखाना) के मार्गदर्शन में टीम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जीत की ‘गुढ़ी’ खड़ी की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच महाराष्ट्र टीम ने कुल 15 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
🏅 महाराष्ट्र की उपलब्धियां:
- 1 स्वर्ण पदक
- 7 रजत पदक
- 7 कांस्य पदक
इतना ही नहीं, पुरुष टीम ने सामूहिक स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम पर हर ओर से बधाइयों की बारिश हो रही है।
पदक विजेताओं की सूची:
स्वर्ण पदक:
- दत्ताराम सावंत – आर्टिस्टिक सोलो (50+)
रजत पदक (7):
- योगिता देशाई – ट्रेडिशनल सोलो (50+)
- शुभांगी सेजुल व योगिता देशाई – आर्टिस्टिक पेअर (50+)
- दत्ताराम सावंत व नामदेव चौधरी – आर्टिस्टिक पेअर (50+)
- योगेश्वर सानप व अभिजीत गायकवाड – आर्टिस्टिक पेअर (40 से कम)
कांस्य पदक (7):
- योगिता देशाई – आर्टिस्टिक सोलो (50+)
- दयानंद बिडवे – ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक सोलो (40-50)
- श्रीकांत घोलकर व अभिजीत गायकवाड – रिदमिक पेअर (40 से कम)
- संगीता शेळके व भारती खराडे – रिदमिक पेअर (50+)






