महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पहुंचे जबलपुर
महाराष्ट्र शिक्षण मंडल का शताब्दी वर्ष समारोह में हुए शामिल

जबलपुर,यशभारत। महाराष्ट्र शिक्षण मंडल अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर 2025-26 को गौरवशाली शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस शताब्दी समारोह में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य कार्यक्रम रविवार को सुबह 11.00 बजे मानस भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में राकेश सिंह (लोक निर्माण मंत्री, म.प्र.) एवं राव उदय प्रताप सिंह (शिक्षा मंत्री, म.प्र.) विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र शिक्षण मंडल का नाम जबलपुर की जानीमानी संस्थाओं में शुमार होता है। इसके 100 वर्ष पूर्व होने के उपलक्ष्य में मै यहां पर आया हूं। ये कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से सम्पन्न हुआ है। मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी ये संस्था जबलपुर और पूरे मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में काम करेगी।







