भोपाल

एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान 

एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान

भोपाल, यशभारत। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के किसानों, शिल्पकारों और कारीगरों की मेहनत और कुशलता को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों, शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित।

सीएम ने कहा- यह हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम है, जिनके एकल प्रयास और कौशल ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में चयनित उत्पादों को ब्रांडिंग, विपणन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेशा मॉडल में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान सभी को प्रेरित करेगा कि वे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दें। उन्होंने अधिकारियो और योजनाओं से जुड़े सभी प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button