भोपाल

लिवइन पार्टनर ने शादी का वादा कर साढ़े तीन साल से कर रहा था ज्यादती -पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

लिवइन पार्टनर ने शादी का वादा कर साढ़े तीन साल से कर रहा था ज्यादती
-पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल यशभारत।
मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसका लिवइन पार्टनर पिछले साढ़े तीन साल से शादी का वादा कर बलात्कार कर रहा था। पीडि़ता ने जब उस पर शादी करने का दवाब बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और कहा कि मैं अपनी मां की मर्जी से अपने समाज की लडक़ी से शादी करुंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसआई श्वेता शर्मा ने बताया कि मूलत: बैतूल निवासी 22 वर्षीय युवती प्राइवेट नौकरी करती है। वह इन दिनों मिसरोद थाना क्षेत्र में रह रही है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले उसके एक दोस्त के माध्यम से उसकी जान-पहचान दानिश नगर निवासी सूरज इनवाती से हुई थी। जल्द ही दोनों की जान-पहचान दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसी बीच सूरज नवंबर 2021 में युवती को अपने परिवार से मिलाने के लिए घर लेकर पहुंचा। जहां पर उसने शादी का वादा कर युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों लिवइन में साथ रहने लगे और आरोपी उसका शारीरिक शोषण करने लगा। वह पिछले साढ़े तीन सालों से उसके साथ ज्यादती करता आ रहा था। बीती 27 जून को भी आरोपी ने आखरी बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी सूरज अपने वादे से मुकर गया। उसने युवती से कहा कि वह अपनी मां की मर्जी से अपने ही समाज की लडक़ी से शादी करेगी। आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए कहा कि जब तक मेरी शादी नहीं हो जाती तुम्हे मेरे साथ लिवइन में रहना है तो रह सकती हो। तंग आकर पीडि़ता ने कल थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज कर आरोपी सूरज इनवाती को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, बैरसिया थाना पुलिस ने भी एक युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। वहीं युवक के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले मनोज रैकवार से उसकी जान-पहचान थी। पिछले साल नंवबर में मनोज रैकवार ने उससे शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। इस काम में उसके दोस्त संजय जाटव ने उसका साथ दिया था। इसके बाद आरोपी शादी करने से मना करने लगा। तंग आकर पीडि़ता ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ बलात्कार करने और उसके दोस्त संजय के खिलाफ घटना में साथ देने का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button