जबलपुर में साहित्यिक सम्मान समारोह आयोजित, देश के लब्धप्रतिष्ठ लेखक हुए सम्मानित
सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए

जबलपुर में साहित्यिक सम्मान समारोह आयोजित, देश के लब्धप्रतिष्ठ लेखक हुए सम्मानित
जबलपुर, यश भारत। यहां कलाभारती में पाठ्य-साहित्यिक कला अकादमी के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. राजकुमार तिवारी ‘सुमित्रा’ की जन्म स्मृति पर साहित्यिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकारों, कवियों और विचारकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतुल श्रीवास्तव, प्रतिमा अखिलेश, बसंत मिश्रा, दविंदर सिंह ग्रोवर और रवि शुक्ला को उनके साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में यश भारत समूह के संस्थापक आशीष शुक्ला और वरिष्ठ साहित्यकार प्रभात साहू उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के युग में साहित्य समाज का आईना है और ऐसे रचनाकार हमारी संवेदनशीलता को जीवित रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात साहू ने किया इस समारोह में शहर के अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







