जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

साधा वजन, पैरों पर तेंदुआ हुआ खड़ा, करने लगा चहल कदमी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। मंडला जिले से घायल अवस्था में इलाज के लिए जबलपुर वेटरनरी सेंटर लाए गए तेंदुए के स्वास्थ्य में अब सुधार होने लगा है। चिकित्सकों के लंबे सब्र और स्वास्थ्य उपचार के बाद तेंदुएं ने चहलकदमी शुरू कर दी है। अब वह अपने पिछले दोनों पैरों पर खड़ा होने लगा है। साथ ही तेंदुएं ने हल्की-फुल्की कूंदा-फांदी भी शुरू कर दी है। हालांकि एक दो घाव अभी भरना शेष है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीपावली तक तेंदुए को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।गौरतलब है कि मंडला जिले के बम्हनी से करीब डेढ़ माह पूर्व बुरी तरह घायल अवस्था में एक तेंदुए को जबलपुर वेटरनरी एक्सपर्ट के पास लाया गया था। तेदुएं के शरीर में जगह-जगह इंफेक्शन हो गया था तो वहीं घावों में कीड़े भी लग गए थे। संभावना जताई गई थी आपसी लड़ाई में तेंदुआं बुरी तरह घायल हो गया था। चलने फिरने में असमर्थ हो गया था और घिसट-घिसट के चल रहा था।

p2 1
साधने लगा पैरों पर वजन
तेंदुएं की स्थिति बेहद ही नाजुक थी लेकिन चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। शुरुआत में ऐसा भी लगा कि शायद तेंदुएं का जिंदा बच पाना मुश्किल होगा। लेकिन चिकित्सकों ने हार नहीं मानी। तेंदुएं की विभिन्न तरीकों से इलाज किया गया। जिसका धीरे-धीरे असर भी सामने आया अब तेंदुआ चलने के साथ ही पिछले पैरों पर खुद का वजन साधने लायक बन गया है। छोटे पिंजड़े से निकालकर उसे बड़ी जगह में रखा गया है। स्वास्थ्य में होते सुधार पर वीयू के चिकित्सकों ने भी संतोष व्यक्त किया है।

-यह अच्छी बात है कि तेंदुएं ने पिछले पैरों पर अपना वजन साधना शुरू कर दिया है। साथ ही चहल कदमी भी शुरू कर दी है। घाव कुछ सूखना अभी बाकी है। सूखते ही जल्द इसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
-डॉ.शोभा जॉवरे, डॉयरेक्टर एसडब्ल्यूएफएच सेंटर

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu