जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खमरिया में तेंदुआ ने कर्मचारी पर किया हमला, मेगजीन कर्मियों ने किया बंद, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वेटरनरी लाया गया

जबलपुर यशभारत।गुरुवार की सुबह उस समय गजब हो गया जब ओएफके के फिलिंग एरिया में तेंदुए ने एक कर्मचारी पर हमला किया और पैर पकड़ लिया।हमला होते ही कर्मचारी के चिल्लाने पर तेंदुआ भाग गया।इस घटना में कर्मचारी का पेंट फट गया और तेंदुए के दांतों के खरोंच पैर में आ गए। कर्मचारियों के खोजबीन करने पर तेंदुए के एक बच्चे फिलिंग-6की मेगजीन(गोदाम)में दिखे।जिन्हें देखते ही कर्मचारियों ने मेगजीन को बंद कर ताला लगा दिया है।जो वन विभाग के अधिकारियों के आने पर खोले जाएंगे। फिलहाल एक बड़ी घटना टल गई और कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। जानकारी लगते ही वेटरनरी डॉक्टर मौके पर पहंुचे और तेंदुआ को अपने कब्जे में लिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तेंदुआ को जंगल में छोड़ा जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुभोजित नामक कर्मचारी फिलिंग-6में कार्य करने के लिए जा रहा था।तभी वहां घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और पैर पकड़ लिया।कर्मचारी ने बचाव में हल्ला मचा कर आवाज लगाई।जैसे ही साथी कर्मचारी दौड़े तेंदुआ खतरा भांप कर भाग गया।इस घटना के बाद कर्मचारियों ने तेंदुए की खोजबीन की तो तेंदुए के दो शावक एफ-की मेगजीन के अंदर छुपे मिले।उनको देखते ही मेगजीन को बंद कर ताला लगा दिया है।कर्मचारियों को इससे फौरी  राहत तो मिल गयी।लेकिन उनमें दहशत फैल गयी।क्योंकि बच्चों को खोजते हुए नर मादा तेंदुए वहां आ सकते हैं। अभी तक तो खमरिया के अंदर तेंदुए की उपस्थिति तो अक्सर देखी जाती रही।यह पहली बार हुआ है कि उसने इंसान पर हमला किया।बहरहाल कर्मचारी को इंजेक्शन मरहम पट्टी के लिए अस्पताल भेज दिया है।वहीं दहशत में कर्मचारी प्रबंधन से अपेक्षा कर रहे हैं कि वन विभाग के माध्यम से प्रभावी तरीके से कार्यवाही हो।ताकि कर्मचारी निश्चित होकर उत्पादन में लगे रहें।
इनका कहना है
तेंदुए की उपस्थिति की जानकारी लगी है।कोई कर्मचारी इससे प्रभावित हुआ है कि नहीं, यह जानकारी नहीं लग पाई है।मैं बैठक में था।अधिकारी मौके पर गये हैं।वहीं वन विभाग को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए सूचित किया गया है।

अविनाश शंकर
जनसंपर्क अधिकारी
ओएफके जबलपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu