जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

यूथ हॉस्टल के बाहर अधिवक्ता पर हमला, वकीलों का आक्रोश फूटा, लार्डगंज थाना घेरकर की सख़्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताल स्थित यूथ हॉस्टल के बाहर अधिवक्ता के साथ की गई मारपीट अधिवक्ताओं को आक्रोशित कर दिया है। घटना में हॉस्टल की खिड़कियों के कांच भी टूट गए, वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस हमले को अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूथ हॉस्टल के किसी छात्र ने ने अधिवक्ता को निशाना बनाते हुए मारपीट की। इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश फूड पड़ा और उन्होंने भी हॉस्टल के अंदर जाकर प्रदर्शन किया..घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने की बात कही जा रही है, वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि अब सिर्फ जांच नहीं, त्वरित गिरफ्तारी जरूरी है।

अधिवक्ताओं का एकजुट आक्रोश

घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने लार्डगंज थाना का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि कानून के रक्षकों पर ही इस तरह हमले होंगे, तो आम नागरिक की सुरक्षा की कल्पना करना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button