भोपालमध्यप्रदेश

कमला नगर में देर रात खड़ी कार में लगाई आग, देखें वीडियो

कमला नगर में देर रात खड़ी कार में लगाई आग, देखें वीडियो

भोपाल, यश भारत। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कार पूरी तरह धू-धूकर जल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आलोक मलिक की कार घर के बाहर खड़ी थी। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और कार में आग लगाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की पड़ताल शुरू की।

कमला नगर थाना पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी कोणों से जांच कर रही है। देर रात हुई इस घटना ने इलाके में पुलिस गश्त और रात्रिकालीन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button