जबलपुरमध्य प्रदेश
भारी बारिश में ढह गया कच्चा मकान: एक युवक की मौत
सतना l सिंहपुर थाना क्षेत्र में जोरदार बारिश के बीच एक कच्चा मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गयाl
जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना क्षेत्र की रैगांव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बांधी में रविवार को जोरदार बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर के मलबे में दबने से कीर्ति सिंह तोमर (44) की मौत हो गई। कीर्ति मूक बधिर दिव्यांग था और अकेला ही कच्चे घर में रहता था।
बारिश भी जोरदार हो रही थी लिहाजा लोगों ने समझा कि वह बाहर निकला ही नहीं होगा। कुछ देर बाद उसका कच्चा घर ढह गया।