जबलपुरमध्य प्रदेश
घर में सो रही किशोरी का अपहरण : नहीं मिल रहा सुराग, शोहदे पर शक
क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। रांझी के मोहनिया में एक 13 साल की किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी अपने परिजनों के साथ ही घर में सो रही थी, लेकिन देर रात जब परिजनों ने देखा तो किशोरी गायब थी। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात शोहदा किशोरी को बहलाकर ले गया। फिलहाल परिजनेां की शिकायत पर मामला कायम किया गया है। वहीं, बेटी के गायब होने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मोहनिया निवासी परिजनों ने सूचना दी कि उनकी किशोरी घर में सो रही थी, जब नीद खुली तो रात तीन बजे देखा कि किशोरी घर पर नहीं थी, पूरे घर में देखने के बाद आसपास खोजबीन की। लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजना थकहार कर पुलिस थाने पहुंचे। जहां शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई, वहीं शिकायत के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर रही है।







