जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

KATNI NEWS:- अल्फर्टगंज में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर एमजीएम अस्पताल के पीछे अल्फर्टगंज में आरोपी साहिल सोनी निवासी संतनगर चौराहा को हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 1 बटनदार स्टील का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य 25 आम्र्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में धारा 25 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में पूर्व से हत्या का प्रयास जैसा गंभीर प्रकरण भी पंजीबद्ध है। आरोपी के अपराधिक इतिहास के आधार पर अन्य प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी अमल में लाई जावेगी।

Related Articles

Back to top button