कपिल सिब्बल बोले, जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने दिल जीत लिया
मानहानि के मामले में आज विवेक तन्खा की तरफ से पक्ष रखेंगे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल


also reed..JABALPUR NEWS- माता-पिता की डांट से खफा होकर नागपुर से जबलपुर आई छात्रा
जबलपुर, यशभारत। देश के जाने-माने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल का आज शहर आगमन हुआ। वे यहां पर ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद की गई टिप्पणियों पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा दायर किए गए मानहानि के मामले में अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे। श्री सिब्बल कोर्ट जाने के पहले जस्टिस तन्खा मेमोरियल स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखकर कहा कि इन बच्चों ने दिल जीत लिया। इस दौरान विवेक तन्खा और स्कूल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्पेशल बच्चों के लिए इस तरह से काम करना अपने आप में गौरव की बात है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिब्बल जिला बार के आमंत्रण पर दोपहर में जिला अदालत परिसर में संवाद कार्यक्रम शामिल होंगे।
सीएम सहित अन्य के विरुद्ध मानहानि प्रकरण में जिला अदालत में दर्ज होगा तन्खा का बयान
उल्लेखनीय है कि ओबीसी आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के बाद अपने विरुद्ध की गई टिप्पणियों को गंभीरता से लेकर राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता तन्खा ने जिला अदालत, जबलपुर में 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा व मंत्री भूपेंद्र सिंह को पक्षकार बनाया गया था। इसी सिलसिले में जिला अदालत में शनिवार को तन्खा का बयान दर्ज होना है। इस दौरान तन्खा की ओर से पक्ष रखने वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल मौजूद रहेंगे।






