
https://x.com/OfficeOfKNath/status/1710507499051507788?s=20
भोपाल। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहें हैं वैसे वैसे पार्टियों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर कई तरह के वार पलटवार किए जा रहें है। एक बार फिर कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा में हताशा अपने चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेना बंद कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू किया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं और अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं। पीएम और सीएम की जंग में, भाजपा में जंग होना तय है। जिन्हें टिकट मिला, वह लडऩे को तैयार नहीं है और जो टिकट की रेस से बाहर हैं, वह सबसे लड़ते फिर रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में समय बदलता जा रहा है, पहले यहां वे लोग नाखुश होते थे जिन्हें टिकट नहीं मिलता था, लेकिन अब वे लोग नाखुश हो रहे हैं जिन्हें पार्टी टिकट दे रही है। कमलनाथ ने ट्वीट कर चुनावी चुटकी लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि अब भाजपा एक दल के रूप में शेष नहीं रही है। प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक को ये नहीं पता है कि कल को चुनावी लिस्ट में किसका नाम आएगा। भाजपा की सभी कमेटियां दिखाने को कितनी भी बैठकें कर लें पर निर्णय लेने की हैसियत में नहीं हैं।
ये है मामला
दरअसल सीएम शिवराज इससे पहले 1 अक्टूबर को सीएम शिवराज का एक और भावुक बयान चर्चा में रहा था…उन्होंने सीहोर जिले के एक कार्यक्रम में कहा- ऐसा भैया मिलेगा नहीं। जब मैं चला जाऊंगा तब याद आऊंगा तुम्हें।’ सीएम लाड़ली बहनों से सवाल पूछ रहे हैं कि मैं तुम्हारा सगा भैया हूं कि नहीं। वहीं सभा में वो ये भी पूछ रहे हैं कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं। इससे पहले उन्होंने कहा था मैं चला जाऊंगा तो याद आऊंगा।







