जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में बोले कमलनाथ:  जनता तड़प रही है भाजपा की सरकार हटाने 

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

3 4
पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ ने पाटन में पत्रकारों से चर्चा में कहा

जबलपुर यश भारत। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने पाटन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता शिवराज सिंह को हटाने के लिए तड़प रही है । प्रदेश सरकार घोटाला मशीन की तरह कम कर रही है। शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणा कर रहे हैं,काम कुछ भी नहीं कर रहे । गुरुवार को पाटन में कांग्रेस द्वारा सभा का आयोजन किया गया था इसके साथ ही ग्रामीण की चारों विधानसभा सीटों की मंडलम, सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। इस मौके पर कमल नाथ ने भ्रष्टाचार के आरोप के साथ-साथ बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है। इस को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल रही है और अब इस सरकार पर लोगों का विश्वास नहीं रहा है।

1 4

किसान विरोधी है भाजपा सुरजेवाला

प्रदेश चुनाव प्रभारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महाकौशल की उपजाऊ धरती को शिवराज सिंह लूट रहे हैं। किसानों के साथ छलावा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान को नौटंकीबाज करार दिया इसके अलावा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के विषय में पूछे गए सवाल के विषय में उन्होंने कहा कि वह उनकी प्रतिमा निर्माण का स्वागत करते हैं। लेकिन प्रदेश में हर जगह अलग-अलग रूपों में शंकराचार्य रूपी आम लोगों को कुचला जा रहा है। इस को लेकर उन्होंने किसानों, बेरोजगारों, छात्रों का मुद्दा उठाया।

2 3

Related Articles

Back to top button