जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर :रुपयों को लेकर बीच सड़क में चाचा-भतीजे का हंगामा, वीडियो वायरल

शराब पीने के बाद आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गई

जबलपुर। रुपयों के लेन-देन को लेकर शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच सड़क पर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। बीच सड़क पर रुपयों की गड्डी लेकर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना गौर पुलिस चौकी अंतर्गत जबलपुर-मंडला हाईवे की है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गई और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद में रुपये किस बात को लेकर हुए और रुपयों की गड्डी किसकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button