जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

Jabalpur news : देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत लाई रंग – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू

 

*हम दुनिया के देशों में सबसे हैं आगे – महापौर*

 

*चन्द्रयान – 3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने देश के वैज्ञानिकों को दी बधाई*

 

*महापौर ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रभू श्रीराम लला की आरती की और मिष्ठान वितरण किया*

 

*देशवासियों को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने चन्द्रयान-3 की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी*

 

जबलपुर। देश ने तो आज इतिहास रच दिया सबको दिखा दिया कि दुनिया में हम सबसे आगे हैं। यह कहना है जबलपुर शहर के प्रथम नागरिक और महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ का। श्री अनु ने कहा कि चंद्रयान – 3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है। इस घटना से पूरे देश का सिर गर्व से पूरी दुनिया में ऊॅंचा हो गया है। उन्होंने देश के समस्त वैज्ञानिकों एवं इसरो और नासा की सारी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। आज इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने एम.आई.सी. सदस्य अमरीश मिश्रा एवं मित्रजनों तथा स्नेहीजनों के साथ प्रभू भगवान श्री राम लला हनुमान जी की आरती की और गेट नम्बर 2 स्थित स्थित हनुमान मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर मिष्ठान वितरण किया।

महापौर श्री अन्नू ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि चांद के इस हिस्से में यान उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। जबकि चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है, इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ, और चीन को ही यह कामयाबी हासिल थी। लेकिन आज यह चंद्रयान जिस हिस्से में उतरा है वह भारत देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज पूरी दुनिया में भारत और भारतीय वैज्ञानिकों की जय जयकार हो रही है। श्री अन्नू ने आगे कहा कि भारतीय अनुसंधान कि इस सफलता के लिए हम सब मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दें और हमारा शहर और देश यूं ही प्रगति पथ पर आगे बढ़ता जाए मेरी यही ईश्वर से प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App