JABALPUR NEWS-सांसद राकेश का आव्हान 17 जून को नामांकन दाखिल करेंगे डाॅक्टर जामदार: प्रण-प्राण से कार्यकर्ता महापौर-पार्षदों को जिताएंगे जबलपुर, यशभारत।
चुनाव अभियान को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन
![JABALPUR NEWS-सांसद राकेश का आव्हान 17 जून को नामांकन दाखिल करेंगे डाॅक्टर जामदार: प्रण-प्राण से कार्यकर्ता महापौर-पार्षदों को जिताएंगे जबलपुर, यशभारत। 1 e31c5539 70d3 4cbc be46 30becabd6d5e](https://yashbharat.co.in/wp-content/uploads/2022/06/e31c5539-70d3-4cbc-be46-30becabd6d5e-780x470.jpg)
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी महापौर पद के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार आगामी शुक्रवार 17 जून को अपना नामांकन भरेंगे यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी की चुनाव अभियान संबंधी बैठक में लिया गया।
लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए, नामांकन, चुनाव कार्यालय, प्रचार अभियान इत्यादि विषयो पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए साँसद श्री राकेश सिंह ने कहा प्रसन्नता की बात है कि महापौर प्रत्याशी के रूप में डॉ जामदार जी का चयन किया गया है और सभी 79 वार्डो महापौर के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता पूरे प्रण प्राण से प्रत्येक मतदान केंद्र जीत के लिए संकल्पित है।
श्री सिंह ने का महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह प्रथम बैठक है जिसमे पार्टी के सभी प्रमुख नेता उपस्थित है और सभी मिलकर एकजुटता के साथ महापौर और पार्षदो को जीत दिलाएंगे।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर ने बताया कि महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार अपना नामांकन 17 जून को भरेंगे इस हेतु पार्टी के कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे सिविक सेंटर में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे।
बैठक में महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार, प्रदेश उपाध्यक्ष साँसद सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, डॉ विनोद मिश्रा, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, प्रदेश कार्य सदस्य दीपांकर बैनर्जी, राममूर्ति मिश्रा, अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, नगर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, रत्नेश सोनकर उपस्थित थे।