JABALPUR NEWS- सिविक सेंटर के कट आउट बॉक्स में आग लगने से हड़कंप

जबलपुर यश भारत/
आज दोपहर सिविक सेंटर स्थित दवा बाजार के सामने विद्युत पोल में लगे कट आउट बॉक्स में आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया कट आउट बॉक्स में लगी आग को देखते ही दवा बाजार के लोग दुकानों से बाहर निकले और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया उक्त घटना की सूचना फायर ब्रिगेड एवं विद्युत कर्मियों को दी गई जब तक वह घटनास्थल पहुंचते आग बुझ चुकी थी यह तो अच्छा हुआ कि आग ने अपना विकराल रूप धारण नहीं किया नहीं तो आम रास्ता होने के कारण किसी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी यहां पर इस तरह की घटना घटित हो चुकी है जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत कर्मियों को देते हुए इसमें सुधार कराने की मांग की गई थी किंतु संबंधित विभाग द्वारा इस बात को नजरअंदाज कर दिया गया और आज पुनः उक्त घटना घटित हो गई/








