जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

JABALPUR NEWS:- एक कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद जिला अस्पताल ने हाथ पीछे खींचे

एक ऑपरेशन पर करीब 60 हजार खर्चा आने के बाद शासन के आदेश का इंतजार

 

4 1

जबलपुर यशभारत। जिला अस्पताल (विक्टोरिया हॉस्पिटल) में कूल्हा और घुटना प्रत्यारोपण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते पर चली गई है। दरअसल एक ऑपरेशन पर करीब 60 हजार रूपए खर्च आता है ऐसी स्थिति में मरीज द्वारा प्रत्यारोपण कराना आसान नहीं है। विक्टोरिया अस्पताल में एक कूल्हा प्रत्योरापण किया गया था लेकिन उसमें 50 से 60 हजार खर्चा आया जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने खुद खर्च किए थे। प्रत्यारोपण सफल होने के बाद जिला अस्पताल द्वारा एक फाइल मप्र चिकित्सा विभाग को भेजी है जिसमें प्रत्यारोपण आयुष्मान योजना से कराए जाने को कहा गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद विक्टोरिया में कूल्हा और घुटने का प्रत्यारोपण संभव हो पाएगा।

ऐसे हुई थी शुरुआत
जिला अस्पताल में 11 सितंबर को कूल्हा प्रत्यारोपण की पहली सर्जरी हुई थी। मरीज संतोष कुमार को 14 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त होने पर निजी अस्पताल ले गया गया। वहां सर्जरी का खर्च 2 लाख रुपए बताया गया था। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां ऑपरेशन थिएटर में चिकित्सकों को सर्जरी के नए आवश्यक उपकरण दिए गए। मरीज के लिए आवश्यक प्रोस्थेसिस रोगी कल्याण समिति के व्यय पर व्यवस्था की गई। इसी तरह घुटने के रिप्लेसमेंट की शुरुआत करने की तैयारी हो रही है।

लम्बे इंतजार से मिलेगी निजात

मेडिकल अस्पताल में अभी हिप और घुटने की सर्जरी के लिए मरीजों को अपनी बारी के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। ऑपरेशन के बाद देखभाल के लिए मरीजों को लम्बे समय तक भर्ती रखना पड़ता है। अस्प्ताल के हड्डी वार्ड पर मरीजों का इतना ज्यादा भार है कि उन्हें फ्लोर बेड पर भर्ती करना पड़ता है। जिला अस्पताल में घुटने और कूल्हे के रिप्लेसमेंट की सर्जरी शुरू होने पर मरीजों को लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

 

निजी अस्पतालों में महंगा इलाज
दुर्घटना, बीमारी या किसी अन्य कारण से घुटना और कूल्हे के क्षतिग्रस्त होने पर मरीज का उठना-बैठना, चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। निजी अस्पतालों में इस सर्जरी पर डेढ़ से दो लाख रुपए खर्च होते हैं। 20 जिलों का रेफरल सेंटर होने के कारण मेडिकल अस्पताल में इस सर्जरी को लेकर मरीजों का जबर्दस्त दबाव है। इसलिए जिला अस्पताल प्रशासन कूल्हे की सर्जरी के बाद घुटने के रिप्लेसमेंट की सर्जरी की तैयारी कर रहा है।

्रवर्जन
कूल्हा का सफल प्रत्यारोपण विक्टोरिया में किया जा चुका है लेकिन इसमें काफी खर्चा आता है इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है कि वह प्रत्यारोपण को आयुष्मान योजना से जोड़ दे जिससे विक्टोरिया में कूल्या और घुटने का प्रत्योरापण शुरू किया जा सकें।
डॉ. संजय मिश्रा, रीजनल हेल्थ डायरेक्टर

Related Articles

Back to top button