JABALPUR NEWS:- CM की जनदर्शन यात्रा कल:शीतलामाई से शुरू होगा रोड- शो, गोलबाजार और कटंगी में होगी सभाएं

JABALPUR NEWS:- मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 25 अगस्त शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम पूर्व और उत्तर- मध्य विधानसभा में रोड शो और सभा भी करेंगे। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जबलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए है। 25 अगस्त शुक्रवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले शीतलामाता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह जनदर्शन यात्रा में शामिल होंगे। सीएम का रोड- शो शीतलामाता से शुरू होकर घमापुर चौंक, बेलबाग, भारतीपुर, बड़ी ओमती, नया मोहल्ला होते हुए मालवीय चौंक और फिर गोल बाजार जाएंगे। जहां पर की सीएम की जनदर्शन यात्रा खत्म होगी। जनदर्शन यात्रा के बाद सीएम गोल बाजार में सभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा से सीएम स- राज कालोनी योजना का शुभारंभ भी करेंगे। शहर के बाद सीएम की कटंगी में भी सभा होंगी। JABALPUR NEWS:-
JABALPUR NEWS:- 25 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जो रोड शो और सभा होनी है। इन दोनों सीटों में कांग्रेस का कब्जा है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जबलपुर शहर की चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। कांग्रेस ने उत्तर मध्य, पश्चिम और पूर्व विधानसभा जीती थी। भाजपा को सिर्फ कैंट सीट मिली थी। ऐसे में अब सीएम हारी हुई सीटों पर फोकस करना शुरू कर दिए है। भाजपा ने जबलपुर की दो विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषित कर दिए है। बरगी विधानसभा से नीरज सिंह और पूर्व से अंचल सोनकर को टिकट दिया है। JABALPUR NEWS:-