जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur News : नाना ने 2 साल की नातिन से की ज्यादती : रोते हुए बच्ची ने इशारे से बताई करतूत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। नाना और नातिन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला महिला थाने में उस वक्त सामने आया जब पीडि़त मां ने बताया कि उसकी दो साल की मासूम के साथ उसके नाना ने ही ज्यादती कर दी। जिस वक्त यह घटना हुई पीडि़ता मा घरों में बर्तन माजने गई हुई थी। जब वापस घर लौटी तो बच्ची रो रही थी। उसने पूछा तो इशारों में मां को पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पीडि़ता अपनी बच्ची को लेकर महिला थाने पहुंची। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी प्रीती तिवारी ने बताया कि दो साल की मासूम को लेकर थाने पहुंची मां ने बताया कि वह घरों में बर्तन माजने का काम करती है। जिसके चलते पूरे दिन बच्ची अपने नाना राकेश रैकवार 50 साल के साथ ही खेलती रहती थी। जब वह काम से वापस लौटी तो बच्ची रो रही थी। उसने कारण पूछा तो इशारों-इशारों में बताया कि उसे दर्द हो रहा है। वह देखते ही तत्काल समझ गयी। जिसकी सच्चाई पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने छोड़ दिया

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन बाद में गृहस्थी को लेकर झगड़े होने लगे। जिसके बाद उसने अपने पति का घर छोड़ दिया और मायके आकर धनवंतरी में रहने लगी। यहां दो जून की रोटी के लिए घरों में बर्तन माजने का काम करती हूं। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका पिता ही उसकी बेटी की आबरू लूट लेगा।

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button