दीपोत्सव पर सफाई को लेकर जबलपुर नगर निगम मुस्तैद
इस वर्ष मनाएं स्वच्छता दीवाली,इससे घरों में आयेगी खुशहाली-निगमायुक्त

जबलपुर,यशभारत। दीपोत्सव पर शहर में स्पेशल सफाई अभियान चलाने नगर निगम तत्पर है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, स्वच्छता प्रभारी एम आई सी सदस्य रजनी कैलाश साहू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार इसके लिए लगातार जमीनी स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत निगमायुक्त अहिरवार सुबह के बाद रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने शहर में रात एक एक बजे तक भ्रमण कर रहे हैं और स्वच्छता टीम को सफाई रखने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। कल रात को भी निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता टीम के सदस्यों को साथ लेकर रात में सिविक सेंटर पहुंचे और नाइट स्वीपिंग व्यवस्था को देखा।

कचरा खुले में न फेंके, कचरा गाड़ी में डाले कचरा
निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम की टीम शहर सफाई के लिए एक दम मुस्तैद है। टीम सुबह के अलावा रात्रि के समय भी कार्य कर रही है। निगमायुक्त ने दीपोत्सव पर्व पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि घरों से निकलने वाले कचरों को यहां वहां न फेंके, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें। निगमायुक्त ने सभी सम्माननीय नागरिकों से यह भी अनुरोध किया है कि स्वच्छता दिवाली मनाएं इससे घरों में माता महालक्ष्मी जी का वास होता है।
डीप क्लिनिंग कराने पर फोकस
निगमायुक्त ने बताया कि निगम डीप क्लिनिंग कराने पर विशेष फोकस कर रहा है केवल आपका सभी का सहयोग और साथ चाहिए। आपके सकारात्मक सहयोग से दीपोत्सव पर्व पर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर स्वच्छता दिवाली आप हम मिलकर मनाएं। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि दिवाली को स्वच्छता दिवाली के रूप में मनाएं और स्वस्थ्य खुशहाल रहें।







