महानगर की शक्ल ले रहा जबलपुर 3 वर्षो में हुए 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्य – महापौर अन्नू

नगर निगम के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का 2 लाख तक के जीवन बीमा
जबलपुर यशभारत। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि 3 वर्ष के उनके कार्यकाल में शहर विकास के 1500 करोड रुपए के विकास कार्य कराई गये हैं और इन विकास कार्यों के होने से शहर महानगर का स्वरूप ले रहा है। महापौर के रूप में अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा पत्रकार वार्ता में दिया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
महापौर ने की घोषणाए:-
-नगर निगम द्वारा इतिहास में पहली बार नगर निगम के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का 2 लाख तक के जीवन बीमा करवाये जायेगें।
-नगर निगम के 74 कर्मचारियों के मामले में निगम स्तर पर निर्णय लेकर जल्द दी जायेगी राहत।
-जलप्लावन हेतु 200 करो? रूपये की राशि से शीघ्र शुरू होंगे कार्य।
-प्रतिवर्ष सफाई मित्रों का होगा सम्मान।
-प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन सभी मातृशक्तियों का नि:शुल्क होगा मेट्रो बस में सफर।
-मेयर पास सामान्य नागरिकों के लिए मासिक 8 सौ रूपये, छात्र-छात्राएॅं के लिए मासिक 4 सौ रूपये, वरिष्ठ नागरिक के लिए मासिक 3 सौ 50 रूपये और दिव्यांगजनों के लिए मात्र 2 सौ रूपये में मेट्रो बस का सफर कर सकेगें।
ये रहीं उपलब्धियां और विकास कार्य
-3 वर्षो में हुए 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्य
आगामी 2 वर्षो में 3 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यो के ब्लू प्रिंट तैयार
81.10 करोड़ रूपये की लागत से कराया गया उद्यानों का निर्माण कार्य
3 वर्षो में 5 अरब 38 करोड़ रूपये की लागत से सड़क, नाले एवं नालियों, पुलियों आदि के निर्माण कार्य कराये गए
-1 वर्ष में घर-घर पहुंचेगा स्वच्छ एवं पर्याप्त नर्मदा जल, 312 करोड़ रुपए के कार्य प्रगति पर
3 वर्षो में करोड़ों रूपये के हुए कार्य जिससे जल संकट और जलप्लावन से नागरिकों को मिली भारी राहत
-मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों में लगे एस.टी.पी., अब स्वच्छ जल ही हो रहा है प्रवाहित
-सीवर लाइन के लिए 1 हजार करो? रुपए की निविदा जारी
एक नजर
स्वच्छता की उड़ान — स्वच्छता में 4589 नगरीय निकायो में ओव्हर ऑल जबलपुर को मिला 5वॉं स्थान, 7 स्टार, वॉटर प्लस और फ्री गार्बेज सिटी का दर्जा
वायु गुणवत्ता (।फप्) में देश में द्वितीय एवं प्रदेश में प्रथम स्थान
शहर को शीघ्र मिलेगी 100 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
संस्कारधानी में लहराया प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज
प्रदेश का पहला भव्य और दिव्य भारत माता मंदिर का लोकार्पण जल्द
200 करोड़ से कचरा कलेक्शन, सैगरीगेशन एवं बायो गैस प्लांट की सौगात अतिशीघ्र
नगर निगम लगाएगा सोलर प्लांट, हर साल बचेगें 5 करोड़
अक्टूबर माह तक शहर में लगाये जायेगें 11 लाख पौधे, 1 लाख बीजा रोपण का कार्य पूर्ण एवं 2 वर्षो में लगे 2.5 लाख पौधे
शहर पहलीबार दूधिया रोशनी से नहाया : 11 हजार एल.ई.डी. लाईट जगमगाई
महापौर गुरूकुल –
महापौर गुरूकुल के माध्यम से बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल, मनोरंजन की सुविधा एवं हवाई यात्रा का आनंद उठा रहे हैं बच्चे, अभी तक 10 से अधिक बच्चे (उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले) उठा चुके हैं हवाई यात्रा का आनंद एवं 18 बच्चे इस वर्ष हवाई यात्रा करेगें
उन्होंने बताया कि आगामी 2 वर्षो में 3 हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यो के ब्लू प्रिंट तैयार है। और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपने कार्यकाल में पूरा करना उनका लक्ष्य भी है। महापौर श्री अन्नू ने भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी।महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नूÓÓ ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में शहर के सभी 79 वार्डो में समानता का भाव रखते हुए अरबों रूपये के अद्योसंरचना एवं विकास के कार्य कराये गए के संबंध में पत्रकारों को बताते हुए कहा कि अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के अंतर्गत स?कों के निर्माण से लेकर, नाला-नालियों एवं पुलियों के निर्माण शामिल हैं। महापौर ने बताया कि संभाग क्रमांक 1 से लेकर 16 तक सभी मदों में लगभग 5 अरब 38 करोड़ रूपये के काम कराये गए हैं।
महापौर का इस वर्ष भी सड़क, नाला-नालियों एवं पुलियों निर्माण के लिए विशेष फोकस है और इस दिशा में महापौर लगातार तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष 500 करोड़ से अधिक लागत के अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो के लिए संकल्प लिया है और संकल्प के अनुसार कार्य योजना तैयार कराकर अधिकारियों को इस दिशा में अधिकारियों को तेजी से अमल करने तथा जमीनी धरातल पर उतरकर तेजी से काम करने के निर्देश दिये हैं। महापौर श्री अन्नू द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल में शहरी क्षेत्रों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्रांकीट सीमेंट सड़क के साथ-साथ डामलीकृत सड़कों के जाल बिछाकर शहर की सुन्दरता में बढ़ोत्तरी की है वहीं दूसरी ओर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सृदृढ करते हुए नागरिकों के आवागमन के लिए सुन्दर व्यवस्थित और चौड़ी-चौड़ी सड़कों की सौगात दी गई है। उनके द्वारा उत्तर-मध्य, पूर्व, पश्चिम, केन्ट, पनागर एवं बरगी विधानसभा के अंतर्गत आमनागरिकों की मॉंग एवं आवश्यकतानुसार सड़कों के निर्माण कराये गए हैं। महापौर ने शपथ लेने के समय संकल्प लिया था कि उनके द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने तथा सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के निर्माण का विशेष फोकस रखा जायेगा।
पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक पाटन विधानसभा क्षेत्र अजय विश्नोई, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉं. अभिलाष पाण्डेय, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, न्रगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राज कुमार पटेल, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, सभी पार्षदगण, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।







