मध्य प्रदेश

इंडिगो यात्रियों को गुमराह कर रही है?-सांसद विवेक तन्खा का बड़ा आरोप

DGCA से शिकायत

नई दिल्ली,एजेंसी । इंडिगो एयरलाइंस एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इंडिगो पर यात्रियों को गुमराह करने और खराब परिचालन क्षमता का गंभीर आरोप लगाया है। तन्खा के अनुसार, रायपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की शाम 5:55 बजे की उड़ान दिल्ली में खराब मौसम के कारण लगभग एक घंटे तक चक्कर लगाने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद यात्रियों को यह कहकर भ्रमित किया जाता रहा कि विमान जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होगा, जबकि मौसम और मौजूदा क्रू की सीमाओं को देखते हुए यह संभव नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली में मौसम लगातार बिगड़ रहा था, तब यात्रियों को सही जानकारी क्यों नहीं दी गई।

सांसद विवेक तन्खा ने इस पूरे मामले की शिकायत DGCA और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से की है। एक अन्य पोस्ट में तन्खा ने कहा कि इंडिगो में ‘कोई व्यावसायिक नैतिकता नहींÓ है और वह देश व यात्रियों को धोखा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को संसद में इंडिगो की कथित विफलताओं और एकाधिकारवादी रवैये पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button