संजय कुमार ने संभाली भोपाल पुलिस की कमान

संजय कुमार ने संभाली भोपाल पुलिस की कमान
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नरेट में सोमवार को नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हुई। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार ने आज सुबह भोपाल के नए पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र से प्रभार ग्रहण किया।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत
पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुँचने पर नवागत सीपी संजय कुमार का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी सहित चारों जोन के पुलिस उपायुक्तों ने उनकी अगवानी की। पदभार ग्रहण करने की औपचारिकताओं के दौरान निवर्तमान आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने फाइलों पर हस्ताक्षर कर जिम्मेदारी नए हाथों में सौंपी और उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालते ही संजय कुमार एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर शहर की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की संक्षिप्त जानकारी ली। इसके उपरांत, उन्होंने मीडिया साथियों से चर्चा करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया।
यशभारत से बातचीत में कहा की शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना पहली प्राथमिकता होगी। जनता और पुलिस के बीच संवाद को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा। वही अपराध नियंत्रण के लिए तकनीक और मैदानी पुलिसिंग का बेहतर तालमेल बिठाया जाएगा।







