भारत का नया ‘हथियारों का महाकाल’, आसमान में ही दुश्मन देश के ड्रोन को चीर देगा
हर मिनट दागेगा 1000 गोलियां
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत के एयर डिफेंस सिस्टम्स की ताकत पूरी दुनिया ने देखी। युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना 500 से ज्यादा ड्रोन हमले भारत पर किए लेकिन भारत अपने एयर डिफेंस से एक-एक ड्रोन को तबाह कर दिया था। अब भारत अपने एयर डिफेंस को और मजबूत करने के साथ अपग्रेड भी कर रहा है। भारत एक तरफ स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम सुदर्शन चक्र पर काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ मॉर्डन एयर डिफेंस सिस्टम की भी तलाश में है। ऐसा ही एक एयर डिफेंस है, जिसका नाम ओरलिकॉन स्काईशील्ड एयर डिफेंस सिस्टम है। इसे भारत का नया ‘हथियारों का महाकाल’ कहा जा रहा है। ओरलिकॉन स्काईशील्ड एयर डिफेंस सिस्टम 5 किमी की रेंज में दुश्मन के ड्रोन्स, मिसाइल, हेलीकॉप्टर और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले फाइटर जेट्स को निशाना बनाकर तबाह कर सकता है। यह आसमान में ही दुश्मन देश के ड्रोन को चीर कर रख देगा। साथ ही हर मिनट 1000 गोलियां दागकर दुश्मन देश की सेना को संभलने का मौका नहीं देगा