देश
अफगानिस्तान में भारतीय विमान क्रैश, मॉस्को जा रहा था; कल रात रडार से गायब हुआ था

नई दिल्ली, एजेंसी। मॉस्को जा रहा भारतीय प्लेन रविवार को अफगानिस्तान में क्रैश हो गया। ये अफगानिस्तान के रास्ते रूस जा रहा था। एक पाकिस्तानी मीडिया हाउस के मुताबिक हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी ने एक मीडिया संस्थान को जानकारी दी है कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।