जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अंतरिक्ष से लौट रहे भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा का डायलॉग दोहराया: “सारे जहां से अच्छा”


 

 

जबलपुर,  अंतरिक्ष में 17 दिनों के ऐतिहासिक प्रवास के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कल, 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे। अपनी वापसी से ठीक पहले, आज शाम हुई फेयरवेल सेरेमनी में उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 के आइकॉनिक डायलॉग को दोहराते हुए भावुकता से कहा, “भारत आज भी सारे जहां से अच्छा है।


 

अविश्वसनीय यात्रा और टीम वर्क का श्रेय

 

शुभांशु शुक्ला ने 25 जून को फाल्कन 9 रॉकेट से अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा, “जब मैंने 25 जून को फाल्कन 9 रॉकेट से ये यात्रा शुरू की थी, तब नहीं सोचा था कि यह यात्रा इतनी अविश्वसनीय रहेगी। मेरे पीछे खड़ी टीम के बिना यह यात्रा इतनी अविश्वसनीय नहीं होती। यहां होना बहुत खुशी की बात है।”


 

विज्ञान, आउटरीच और धरती का अद्भुत नज़ारा

 

बीते ढाई हफ्तों के अपने अनुभव बताते हुए शुभांशु ने कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां (Science Activity) और आउटरीच गतिविधियां (Outreach Activity) कीं। इसके अतिरिक्त, जितना भी समय मिला, उन्होंने स्पेस स्टेशन की खिड़की से धरती को निहारा, जो उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।


 

14 जुलाई को धरती पर वापसी

 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने गुरुवार को ही यह जानकारी दी थी कि भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे। वह एक्सियम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत चार क्रू सदस्यों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे थे।

एक्सियम मिशन को 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। ड्रैगन अंतरिक्ष यान 28 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर डॉक किया गया था। यह मिशन मूल रूप से 14 दिनों का था, लेकिन एस्ट्रोनॉट की वापसी अब चार दिन की देरी से हो रही है।


 

कपोला मॉड्यूल से पृथ्वी का दीदार

 

6 जुलाई को शुभांशु की कुछ तस्वीरें ISS स्टेशन से सामने आई थीं। इन तस्वीरों में शुभांशु कपोला मॉड्यूल की विंडो से पृथ्वी को निहारते हुए दिखाई दे रहे थे। कपोला मॉड्यूल एक गुंबदनुमा ऑब्जर्वेशन विंडो है, जिसमें 7 खिड़कियां होती हैं, जो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी और बाहरी अंतरिक्ष का शानदार दृश्य प्रदान करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button