इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अयोध्या की उद्घाटन उड़ान , अनोखे अंदाज में किया यात्रियों का स्वागत भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में नजर आया इंडिगो स्टाफ

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। 22 जनवरी को भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। इस दिन भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जैसे-जैसे दिन करीब आते जा रहा है, पूरे देश में राममय माहौल है। देशवासियों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी कंपनियां भी राम भक्ति में रम गई हैं। भगवान राम के स्वागत को लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने बिजनेस की थीम भी भक्तिमय करते जा रहीं हैं। ऐसा ही एक वीडियो
वायरल हो रहा है जिसमें अहमदाबाद और अयोध्या के बीच एयरलाइन की उद्घाटन उड़ान को हरी झंडी दिखाने के लिए इंडिगो स्टाफ के सदस्यों ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की वेशभूषा धारण की। इंडिगो स्टाफ के सदस्य भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के वेश में अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां एकत्रित यात्रियों की उत्सुकता भरी निगाहें और तालियां गूंज उठीं।

भक्ति में रम गया इंडिगो

देश में राममय माहौल किस कदर बना हुआ है इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली। बता दें कि अहमदाबाद और अयोध्या के बीच एयरलाइन की उद्घाटन उड़ान को हरी झंडी दिखाने के लिए इंडिगो स्टाफ के सदस्यों ने ये रूप धारण किया । इंडिगो स्टाफ के इस अवतार को देख वहां पर मौजूद यात्री उनसे काफी प्रभावित दिखे और उनके लिए तालियां भी बजाई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिगो के कर्मचारी भगवान राम का रूप धारण कर बोर्डिंग की घोषणा कर रहे है। उसके कर्मचारी के पीछे एक और व्यक्ति हाथ जोड़े हुए खड़ा है जिसने भगवान लक्ष्मण का वेशभूषा धारण किए है। बगल में ही मां सीता के रूप में एक और स्टाफ है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी सिर झुकाए है। जिसने राम भक्त हनुमान का रूप धारण किया हुआ है।इस पहल के जरिए इंडिगो ने हर्षोल्लास का भी संदेश दिया है। राम की वेषभूषा में स्टाफ दिलनवाज है जो सभी यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu