विद्युत कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने बनाई अंतरिम व्यवस्था
आईटीआई प्रशिक्षकों की ड्यूटी धनतेरस और दीपावली पर भी लगेगी

विद्युत कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने बनाई अंतरिम व्यवस्था
आईटीआई प्रशिक्षकों की ड्यूटी धनतेरस और दीपावली पर भी लगेगी
विद्युत विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यक कदम उठाए हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में *इलेक्ट्रीशियन ट्रेड* के प्रशिक्षकों को आवश्यकता अनुसार धनतेरस और दीपावली के दौरान ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा
कलेक्टर ने बताया कि त्योहारों के समय विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए यह व्यवस्था अस्थायी रूप से की गई है। प्रशिक्षकों को संबंधित विद्युत उपखंड अधिकारी के निर्देशन में कार्य करना होगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली की मरम्मत और आपूर्ति सुचारू रूप से की जा सके।
प्रशासन का कहना है कि हड़ताल के बावजूद आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।






