जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में युवक ने जेडीए कालोनी की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक

जबलपुर में युवक ने जेडीए कालोनी की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत नाजुक

तिलवारा थाना क्षेत्र की जेडीए कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल युवक की पहचान दीपक लाहौरी (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मेडिकल अस्पताल में कार्यरत था। दीपक बीते दो माह से जेडीए कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। उसके माता-पिता नहीं हैं और छोटे भाई उसके परिजन हैं। सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दीपक को तत्काल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

1751620459 WhatsApp Image 2025 07 04 at 2.15.25 PM

पुलिस के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button