भोपालमध्य प्रदेश

एक ही दिन में चार जिंदगियों ने चुना मौत का रास्ता, कहीं तनाव तो कहीं नशे ने तोड़ी सांसें

Table of Contents

एक ही दिन में चार जिंदगियों ने चुना मौत का रास्ता, कहीं तनाव तो कहीं नशे ने तोड़ी सांसें

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अलग-अलग इ थाना लाकों में एक छात्रा, एक डिलीवरी बॉय और दो अन्य युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि चारों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है,

छात्रा ने लगाई फांसी

कोलार में बबली पगारे उम्र 19 वर्ष हिनौतिया आलम निवासी छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली। बबली श्यामा मुखर्जी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। मृतका के पिता राम सिंह पगारे ने पुलिस को बताया कि बबली और उसका भाई जुड़वा थे और एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। जब मां ने कमरे का दरवाजा खोला, तो बेटी को दुपट्टे के फंदे पर लटका पाया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

मानसिक तनाव से जूझ रहे डिलीवरी बॉय ने दी जान

बागसेवनिया थाना इलाके के अमराई झुग्गी क्षेत्र में रहने वाले दिनेश अहिरवार उम्र 25 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिनेश स्वीगी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दिनेश पिछले एक साल से मानसिक अस्वस्थता से जूझ रहा था। उसकी पत्नी द्वारा मनोचिकित्सक से उसका इलाज भी कराया जा रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

शराब की लत ने ली युवक की जान

खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के फंदा गांव में 26 वर्षीय अजय मालवीय ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से मजदूर था। परिजनों के अनुसार, वह अत्यधिक शराब पीने का आदी था, जिसके चलते वह अक्सर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

40 वर्षिय युवक ने लगाई फांसी

बैरागढ़ थाना क्षेत्र में भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बबलू (40) बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहता था और निजी काम करता था। उसने फांसी लगा ली थी, परिजन उसे हमीदिया हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची बैरागढ़ पुलिस ने शव बरामद कर पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button