भोपालमध्य प्रदेश

स्कॉर्पियो से लाखों की अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

स्कॉर्पियो से लाखों की अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर एक और बड़ी चोट की है। विभाग की टीम ने विदिशा रोड पर एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य फरार होने में कामयाब रहा।

मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम ने 11 दिसंबर की मध्य रात्रि को मुखबिर की सूचना पर विदिशा रोड स्थित चोपड़ा नामक स्थान पर घेराबंदी की। इस दौरान, संदिग्ध महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के अंदर विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब के 12 कार्टून बरामद किए गए, जिनमें कुल 136 बोतल (103.5 बल्क लीटर) विदेशी शराब थी। जब्त की गई अवैध मदिरा की कीमत लगभग 1,04,000/- और जब्त वाहन की कीमत लगभग ₹9,00,000/- बताई जा र ही है । मौके पर मौजूद दो आरोपियों में से एक धीरज विश्वकर्मा को आबकारी टीम ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी साहिल उर्फ कल्लू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
रामगोपाल भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धीरज विश्वकर्मा के विरुद्ध मप्र आबकारी तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button