भोपालमध्य प्रदेश

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने पर तुरंत करें ये काम

Table of Contents

इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने पर तुरंत करें ये काम

साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने जारी की एडवाइजरी; बताया रिकवरी और रिपोर्टिंग का तरीका

​भोपाल, यशभारत: राजधतानी में सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग की घटनाओं को देखते हुए, साइबर क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी (परामर्श) जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि यदि किसी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो जाए, तो उसे तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए और किस तरह पुलिस को रिपोर्ट करनी चाहिए।

​ तुरंत उठाएं ये कदम
​साइबर क्राइम ब्रांच ने सलाह दी है कि यूज़र्स हैकिंग की जानकारी मिलते ही सबसे पहले ये उपाय करें:
​पासवर्ड बदलें: अगर आप अभी भी अकाउंट एक्सेस कर पा रहे हैं, तो तुरंत एक नया और मज़बूत पासवर्ड सेट करें।
​सुरक्षा सुनिश्चित करें: अकाउंट से जुड़ी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सुरक्षित रखें।
​टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करें: यह अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करता है।

यदि अकाउंट का एक्सेस नहीं है:
​अगर हैकर ने पासवर्ड बदल दिया है और आप अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो यह प्रक्रिया अपनाएं:
​Instagram Help Center पर जाएं (लिंक: https://help.instagram.com/368191326593075) और “My account was hacked” विकल्प चुनें।
​अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए ईमेल/मोबाइल  ओटीपी या पहचान पत्र अपलोड करें। रिकवरी प्रक्रिया पूरी होने तक धैर्य रखें।
पुलिस को रिपोर्ट कैसे करें
​हैक होने की स्थिति में, यूज़र को जल्द से जल्द पुलिस को लिखित शिकायत देनी चाहिए। नज़दीकी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करें। ​शिकायत के साथ सबूत के तौर पर निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करें:
​हैक से जुड़े ईमेल/मैसेज।
​स्क्रीनशॉट।
​संदिग्ध लिंक या प्रोफ़ाइल की जानकारी।
आवश्यक सावधानियाँ
​साइबर क्राइम ब्रांच ने यूज़र्स को कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है:
​संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
​पासवर्ड कभी किसी को साझा न करें।
​समय-समय पर अकाउंट की सुरक्षा सेटिंग्स की जांच करें।
​टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन हमेशा चालू रखें।

ज़रूरी सूचना: साइबर क्राइम संबंधित घटना होने की सूचना भोपाल साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
​शिकायत को वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन दर्ज कराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button