भोपालमध्य प्रदेश

वीआईपी ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक ACP के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात पार

वीआईपी ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक ACP के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवरात पार

भोपाल, यशभारत। राजधानी में कानून व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने इस बार पुलिस अफसर के घर को ही अपना निशाना बना लिया। कोलार क्षेत्र में वीआईपी ड्यूटी की व्यवस्था संभाल रहे ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के सूने मकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अफसर सड़कों पर मुस्तैद थे, तब बदमाश उनके ही घर में बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त एसीपी दुबे ड्यूटी पर थे और उनके परिजन एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। मकान को सूना पाकर बदमाशों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। परिजन जब वापस लौटे तो बिखरा हुआ सामान और गायब गहने देखकर सन्न रह गए।

सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और इलाके के संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अफसर के घर हुई इस वारदात ने शहर की गश्त व्यवस्था और सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button