देशभोपालमध्य प्रदेश

छतरपुर में भीषण हादसा: नेशनल हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर, प्रजापति परिवार के 5 लोगों की मौत

यश भारत।छतरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे गुलगंज के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जब एक ट्रक और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। कार में सतना निवासी प्रजापति परिवार के सदस्य सवार थे, जो शाहगढ़ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सागर आईजी हिमानी खन्ना सहित गुलगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस और बचाव दल ने कार के दरवाज़े तोड़कर मृतकों के शवों को बाहर निकाला। वहीं, हादसे में घायल हुए भूपेंद्र और जितेंद्र प्रजापति को तुरंत इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button