जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शिवपुरी में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई मिनी बस, गुजरात के सिंगर समेत 4 की मौत 

शिवपुरी के एनएच-46 पर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी.

शिवपुरी में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई मिनी बस, गुजरात के सिंगर समेत 4 की मौत 

 

शिवपुरी के एनएच-46 पर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी. हादसे में गुजरात के रहने वाले 4 लोगों

SHIVPURI ROAD ACCIDENT

 

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भीषण हादसा हो गया. शनिवार सुबह सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी नेशनल हाईवे 46 पर ट्रेवल मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई. हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि 7 से अधिक यात्री घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी की मिनी बस बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में चार लोगों की मौत
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एनएच-46 पर ट्रेवलर मिनी बस डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी. इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना शुनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है.

 

काशी विश्वनाथ में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे म्यूजिशियन
जानकारी के अनुसार, गुजरात के मेहसाना और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 म्यूजिशियन सदस्य काशी विश्वनाथ में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को वापस लौट रहे थे. शनिवार तड़के जैसे ही ट्रेवलर बस सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग घायल हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button