राशिफल 18 जनवरी 2026 : मौनी अमावस्या पर भाग्य का मिलेगा इन 4 राशियों को साथ, धनलाभ के भी हैं योग
चंद्रमा के गोचर से मिलेगा शुभ लाभ

यशभारत। आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र लग जायेगा।18 जनवरी का दिन मेष, मिथुन और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से धनु उपरांत मकर राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग बनैगा। जबकि आज दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा और मंगल की युति हो जाने से धन योग भी बनेगा
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप आज किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आपको पिता से आज लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मिलने का भी संयोग बनेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के भाग्य भाव मे चंद्रमा का गोचर होगा, जहां आज शुभ योग बनने से वृषभ राशि के जातकों का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आपको किसी सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप घर के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके घर आज किसी मेहमान का भी आगमन हो सकता है। वाहन सुख भी आपको आज मिल सकता है, वाहन और सुख साधनों पर धन भी खर्च कर सकते है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी निकट सगे संबंधी से सहयोग मिलेगा। आपको आज कोई पुराना लेनदेन चुकाना पड़ सकता है। किसी मित्र की मदद से आपको फायदा होगा। आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। माता की ओर से आपको स्नेह मिलेगा। आपको आज उपहार और सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत भी आज आपकी सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। सुख साधनों के मिलने से आपका मन आज प्रसन्न होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर और काम के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज किसी मित्र या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। बच्चों के व्यवहार और बातों से आपको प्रसन्नता मिलेगी। अगर आप साझेदारी में कोई काम करना चाह रहे हैं तो इसमें आपको कामयाबी मिल सकती है। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और रुचिकर भोजन भी पाएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। कारोबार और काम के सिलसिले में आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आपकी यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला फंसा है इसका समाधान निकलेगा। आप आज परिवार के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। कोई चिर प्रतीक्षित काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले मे सुखद रहने वाला है। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पारिवारिक उलझन का निदान कर पाएंगे। आपको आज पिता और पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों को शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन यादगार रहने वाला है। दिन के दूसरे भाग में आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आज किसी धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज अपना काम सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। आपका काफी समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो पाएगा। आज किसी मित्र या पड़ोसी से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई आज अच्छी होगी। आप अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का भी आज लाभ ले पाएंगे। आपके पिता को आज लाभ और सम्मान मिलेगा। महिलाओं को आज मायके से सहयोग और अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षण के काम से जुड़े जातकों को आज कोई लाभदायक मौका मिल सकता है। आपका प्रेम संबंध आज प्रगाढ होगा। आप आज सुख साधनों पर धन खर्च कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन सूर्य मंगल की युति से उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ ले पाएंगे। जो जातक प्रॉपर्टी से संबंधित काम करते हैं आज उनको कमाई का विशेष मौका मिलेगा। आपको आज बिजनेस में लाभदायक डील मिलने का योग बना है। आप मित्रों और परिवार के सहयोग से आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको आज जोखिम लेने से बचना चाहिए और बिजली के उपकरण और अग्नि से सतर्क होकर रहना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि से आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा। ऐसे में दिन का पहला भाग आपके लिए पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा और साथ ही आपको धर्म अध्यात्म के काम मे भी भाग लेने का मौका मिलेगा। जबकि दिन का दूसरा भाग आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभदायक होगा। आज आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन का निवेश कर सकते हें जो आपको भविष्य में लाभ प्रदान करेगा। चाचा और पिता से आपको फायदा हो सकता है। आप किसी सरकारी योजना का भी लाभ ले पाएंगे। आज किसी वजह से यात्रा का भी संयोग बनेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपकी राशि मे आज चंद्रमा के आने से पांच ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनेगा। ऐसे में कल आपको आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्च का भी सामना करना होगा। आपको आज कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। साथ ही आपको किसी की गवाही लेने से भी बचना होगा। पारिवारिक जीवन में ओज आपका सम्मान और प्रभाव बना रहेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज भावुकता से बचना होगा, नहीं तो कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि
आज रविवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। ऐसे में आज आपको संयमित होकर चलना होगा। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। कोई दबी हुई समस्या आज उभर सकती है। आपको आज खानपान में भी संयम रखना होगा नहीं तो अपच की समस्या हो सकती है। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बन सकता है, यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहना होगा। लव लाइफ मे आज आप प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप आज राजनीतिक संपर्क और कूटनीति से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को फायदा हो सकता है।
मीन राशि
आज रविवार का दिन मीन राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दशम उपरांत ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज लाभ के साथ खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज कुछ शुभ कार्य में भी आपको धन खर्च करना होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज मीन राशि के जातकों को प्रदर्शन बेहतर होगा। आपका सामाजिक सम्मान और प्रभाव बढेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।







