विदेश

124 साल पुरानी परंपरा के संग दुबई में जली होलिका: श्री कृष्ण मंदिर में गूंजे भजन

भारतीय समुदाय के लोग इस आयोजन में हुए शामिल

दुबई, यशभारत। संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में होली का पर्व पारंपरिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। बुर दुबई स्थित ऐतिहासिक श्री कृष्ण मंदिर (श्रीनाथजी हवेली) में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण भजनों और कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने होली का उत्सव मनाया। रंग, गुलाल और भक्तिमय वातावरण ने प्रवासी भारतीयों को अपने देश की याद दिला दी। बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

1902 में हुई थी स्थापना

यह मंदिर वर्ष 1902 में स्थापित हुआ था और तब से भारतीय समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वर्ष 1958 में दुबई के तत्कालीन शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम की अनुमति के बाद मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। स्थानीय रूप से इसे ‘हवेली’ के नाम से भी जाना जाता है।

भारतीय समुदाय का आस्था केंद्र

बुर दुबई क्षेत्र में स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर 124 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय है और यहां हर वर्ष होली, जन्माष्टमी सहित विभिन्न धार्मिक पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। दुबई में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय परंपराएं सीमाओं से परे भी उतनी ही जीवंत और प्रासंगिक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button