जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हाईवे का अश्लीलता कांड : BJP नेता को मिली जमानत, 24 घंटे बाद पहले ही मनोहर लाल धाकड़ हुआ था गिरफ्तार

एक्सप्रेस-वे पर अश्लीलता कांड  करने वाले भाजपा नेता को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तहसीलदार कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया था।

मनोहर लाल धाकड़ गरोठ जेल में बंद था। लेकिन सिर्फ 24 घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। बता दें कि ⁠पुलिस ने धारा 151 के तहत आरोपी मनोहर लाल धाकड़ पर मुकदमा दर्ज किया था।

 बीच सड़क महिला के साथ गंदा काम

दरअसल, बीते दिनों मनोहर लाल धाकड़ का महिला के साथ शरीरिक संबंध बनाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। यह शर्मनाक करतूत दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे का बताया गया। जिसमें कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से एक महिला और मनोहर लाल धाकड़ आपत्तिजनक स्थिति में उतरते दिखाई दिए और बीच सड़क पर शारीरिक संबंध बनाते नजर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button