हाईवा पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत 9 लोग घायल देर रात पाटन बायपास में सड़क दुर्घटना

जबलपुर यश भारत
बीती रात माढोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटन बाईपास में हाईवा एवं पिकअप वाहन में जबरदस्त भिड़ंत होने के कारण ९ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया पुलिस ने दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है/
देर रात हुई इस सड़क दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पाटन बाईपास में एक हाईवा चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर के बाद पिकअप में सवार लोगों ने चीख-पुकार मच गई जिसमें महिलाओं सहित ९ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उक्त दुर्घटना की खबर पुलिस को लगते हैं वह मौके पर पहुंची और १०८ एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया
यह हुए घायल
माढोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात २:३० बजे हुई सड़क दुर्घटना में पिकअप में सवार जो ९ लोग घायल हुए हैं उनमें से राजीव गांधी नगर निवासी १८ वर्षीय झुककन लाल पिता छेदीलाल रामजी पिता मांगीलाल वृंदा बाई पति राम जी ४५ वर्ष भापेंद्र चौहान पिता राजकुमार २८ वर्ष निवासी राजीव गांधी नगर काशीराम पिता श्यामलाल हलद कार ४५ वर्ष निवासी कृषि उपज मंडी राम बाई पति नरेश २८ वर्ष शंकर नगर राजकुमार चौधरी प्रताप थामी चौधरी ३२ वर्ष लकड़गंज एवं उर्मिला निवासी बजरंग नगर को चोट आने के कारण मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया/







