भोपाल में हीटर रॉड ने ली 13 साल के मासूम की जान

भोपाल में हीटर रॉड ने ली 13 साल के मासूम की जान
नहाने के लिए पानी का तापमान चेक कर रहा था सातवीं का छात्र, करंट की चपेट में आने से बुझा घर का चिराग
भोपाल, यश भारत। राजधानी के आनंद नगर इलाके में रविवार की दोपहर एक घर में मातम पसर गया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय किशोर केशव चौकसे की इलेक्ट्रिक हीटर रॉड से पानी गर्म करने के दौरान करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। केशव अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था और इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस के मुताबिक, आनंद नगर निवासी राजकुमार चौकसे का पुत्र केशव रविवार दोपहर करीब 12 बजे नहाने की तैयारी कर रहा था। उसने बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए बिजली की रॉड लगाई थी। कुछ देर बाद पानी की गर्माहट जांचने के उद्देश्य से उसने जैसे ही बाल्टी में हाथ डाला, वह बिजली के जबरदस्त झटके (करंट) की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि केशव बुरी तरह झुलस गया और वहीं अचेत होकर गिर पड़ा।
अस्पताल पहुँचने से पहले ही थम गई सांसें
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू क
र दी है।







