जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गुजरात: वडोदरा में महिसागर नदी पर पुल टूटा, 9 की मौत; 5 वाहन नदी में समाए


 

वडोदरा, गुजरात:

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना एक 45 साल पुराना पुल बुधवार सुबह अचानक टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। यह पुल मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता था। हादसे के वक्त पुल से गाड़ियां गुजर रही थीं, जिसके चलते दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा सहित कुल पांच वाहन नदी में गिर गए। एक तेल टैंकर पुल के टूटे हुए सिरे पर फंस गया, जिससे वह नदी में गिरने से बच गया।

इस दुखद घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन टीमें मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह पुल वडोदरा के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग था, जो भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने के लिए इस्तेमाल होता था। पुल के टूट जाने से अब इन क्षेत्रों से सौराष्ट्र जाने के लिए लोगों को अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय काफी बढ़ जाएगा।

प्रशासन इस पुल के टूटने के कारणों की जांच कर रहा है। घटना के बाद से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button