
BGIEM जबलपुर में ICDEC-2025 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
डेटा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटिंग पर देश-विदेश के विशेषज्ञ हुए एक मंच पर, महापौर ने किया उद्घाटन
जबलपुर। बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (BGIEM), जबलपुर में चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन – इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेटा, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटिंग (ICDEC-2025) का आयोजन 19 दिसंबर 2025 को किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ की अध्यक्षता एवं डीआरडीओ सलाहकार एवं ब्रह्मोस एयरोस्पेस के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर डायरेक्टर DTE डॉ. वीरेंद्र कुमार, संस्था के चेयरमैन डॉ. सौरभ बडेरिया, डायरेक्टर प्रभारी एवं जनरल चेयर प्रो. अपराजिता ओझा (IIITDM जबलपुर), प्रोग्राम चेयर प्रो. निवारन दास (जाधवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता), जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव चंडाक, संस्था के डायरेक्टर डॉ. राजीव खत्री एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निहारिका यादव उपस्थित रहे।







