गोरखपुर आत्महत्या मामला : झगड़े के तुरंत बाद उठाया आत्मघाती कदम?

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर छापर में एमआर पति ने पत्नी और बच्चे को फंदे पर लटकाकर स्वयं फंदे पर झूल गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि झगड़े के तुरंत बाद ही
पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी अनुसार थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि पेशे से एमआर पति रवि बर्मन ने पहले पत्नी पूनम बर्मन और बच्चे आर्यन बर्मन को फांसी पर लटकाया और फिर खुद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नेाट नहीं मिला है। मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
2-2 फ ीट की दूरी पर लटके थे शव
हैरान करने वाली बात यह थी कि पत्नी और पति रवि बर्मन (40) ने अपने बेटे आर्यन बर्मन (10) को फांसी के फंदे पर लटकाकर झूलते हुए देखा होगा। बेटे की मौत के बाद पति-पत्नी ने भी फ ांसी लगा ली थी। तीनों के शव करीब 2-2 फ ीट की दूरी पर लटके हुए मिले थे। प्रथमदृष्टा यही लगा कि बेटे को पहले फांसी में लटकाया गया। फिर बेटे की मौत के बाद ही पति और पत्नी ने फ ांसी लगाई। हालांकि कब किसने फ ांसी लगाई, यह सब क्लियर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।






