Gold and Silver Price: सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी,चांदी के घट गए रेट,देखिए सोना चांदी का ताजा रेट

Gold and Silver Price: सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. आज सोने के दाम में तेजी आई है. देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54,150 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 54,050 रुपये थी. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 59,060 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 58,960 रुपये थी. यानी आज सोना 100 रुपये महंगा हुआ है. आइये जानते हैं बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोल्ड-सिल्वर के दाम…
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,300 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 54,200 रुपये थी. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 59,220 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 59,120 रुपये थी. जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.
लखनऊ में चांदी का भाव
वहीं, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 71,700 रुपये है. बीते दिन चांदी की कीमत 71,900 रुपये थी. आज चांदी के दाम में 200 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है.
कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.
जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.







