सेना को दे परमिशन,एक दिन में पकड़ लेंगे विजय शाह को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का बड़ा बयान

सेना को दे परमिशन,एक दिन में पकड़ लेंगे विजय शाह को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का बड़ा बयान
भोपाल, यश भारत। राज्य के वन मंत्री विजय शाह के विवादित बयान से उठे सियासी बवंडर ने मध्य प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। मंत्री शाह के बयान से उपजे विवाद के बाद अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री और भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने विजय शाह को भगोड़ा करार देते हुए सेना से उनकी गिरफ्तारी कराने की मांग कर डाली।
भाजपा विधायकों को ट्रेनिंग की ज़रूरत भाजपा पर तंज कसते हुए सिंघार बोले, भाजपा को अपने विधायकों को ट्रेनिंग देनी चाहिए। बार-बार ऐसे बयान जनभावना और सेना दोनों का अपमान करते हैं। भाजपा अब जन संवेदनहीन हो गई है और घमंड में चूर है। लेकिन इनका घड़ा अब भर चुका है, जो जल्दी ही फूटेगा।
सेना के अपमान पर भी हो कार्रवाई, जैसे राजा पटैरिया पर हुई थी
पूर्व में कांग्रेस नेता राजा पटैरिया की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए सिंघार बोले, प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देने पर तत्काल राजा पटैरिया को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब जब एक भाजपा मंत्री सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान देता है, तब कोई कार्रवाई नहीं होती। यह भाजपा की कथनी और करनी का फर्क है विपक्ष की आवाज़ दबा रही है सरकार
सिंघार ने अंत में कहा, भाजपा न तो सेना की परवाह करती है, न विपक्ष की, और न ही आम जनता की। सरकार भ्रष्टाचार और सैनिकों के अपमान को संरक्षण दे रही है। अब न्यायालय ही कुछ कर सकती है।







